{"_id":"127-83982","slug":"Sultanpur-83982-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के निलंबन से बंद हो रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के निलंबन से बंद हो रहे स्कूल
Sultanpur
Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर(ब्यूरो)। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बड़ी संख्या में शिक्षकों के निलंबन से कई विद्यालय शिक्षक विहीन हो गए हैं। अब तक हुए 80 शिक्षकों के निलंबन से संबंधित विद्यालयों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। निलंबित शिक्षकों को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि एकल अध्यापकीय विद्यालयों के शिक्षक के निलंबित होने से वहां कोई टीचर नहीं बचा है।
शिक्षकों पर हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद उन्हें खंड शिक्षाधिकारियों के कार्यालय से संबद्ध करने के बजाय किसी स्कूल से संबद्ध किया जाना चाहिए। जिन विद्यालयों में दो या इससे अधिक शिक्षक तैनात हैं, उनमें से एक-एक शिक्षकों को अध्यापक विहीन स्कूलों में भेजा जाना चाहिए था। एकल अध्यापकीय विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए शिक्षक पर हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद संबंधित विद्यालय अध्यापकविहीन हो गया है। जिन 80 शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है उनमें कई शिक्षक एकल अध्यापकीय विद्यालय में तैनात थे।