फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, सात घायल

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, सात घायल

Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खुसड़ी मजरे महराजपुर निवासी सूर्यबली (20) पुत्र कालिका कश्यप शुक्रवार सुबह बाइक से ककवा गांव जा रहा था। ककवा के कुंवरगंज के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में सूर्यबली की मौके पर ही मौत हो गई। मौका देख चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। दूसरी घटना में प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाने के कसियारामपुर निवासी फारूक, जमील तथा अमीन एक ही बाइक से मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती अपने परिवारीजन को देखने जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के कोरारी गिरिधरशाह गांव के पास विपरीत दिशा से एक ही बाइक पर सवार इसी थाने के सलामत अली की पुरवा निवासी अजय वर्मा व गुन्नू वर्मा की उनसे आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जमील की हालत खराब देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तीसरी घटना में जिले के डीह थाने के पूरे पितई मजरे हाजीपुर निवासी मनोज कुमार (25) गांव के ही राजेंद्र कुमार (23) तथा मिट्ठू (22) के साथ शुक्रवार को मुंशीगंज थाने के उज्जैनी गांव जा रहे थे। मुंशीगंज थाने के भुसियावां गांव के निकट सड़क के मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर नाले में चली गई। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र कुमार और मिट्ठू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मिट्ठू को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed