{"_id":"127-53210","slug":"Sultanpur-53210-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक में जाम से मिलेगी राहत, चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक में जाम से मिलेगी राहत, चौड़ी होगी सड़क
Sultanpur
Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। चौक इलाके में दिन भर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने का बीड़ा नगर पालिका परिषद ने उठाया है। चौक की सड़कों के किनारे लगे विद्युत पोल को डिवाइडर बनाकर बीच में करने की योजना है। इसके बाद सड़कों को चौड़ा कर फुटपाथ बनाया जाएगा। पालिका बोर्ड की बैठक में योजना पर मुहर लग गई है। चेयरमैन ने डीएम से संस्तुति के लिए फाइल भेजी है।
चौक इलाके में दशकों से जाम की समस्या बनी हुई है। यहां दिन में जबरदस्त जाम रहता है। कई बार जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान चौक में आते ही फुस्स हो जाते हंै। व्यापारियों के विरोध के बाद यहां सड़कों पर काबिज छोटे-छोटे व्यापारियों का अतिक्रमण नहीं हट पाता। फुटपाथ पर पूरी तरह कब्जा होने से आवागमन प्रभावित होता है। अब इस समस्या को दूर करने का जिम्मा पालिका प्रशासन ने उठाया है। पालिका ने सड़क की दोनों पटरियों के विद्युत पोल को बीच में कर डिवाइडर बनाने की योजना बनाई है। इसके बन जाने के बाद सड़कों की पटरियां चौड़ी कर फुटपाथ बनाया जाएगा। डिवाइडर पर जगह-जगह पौधे भी लगाए जाएंगे। इस योजना पर पालिका बोर्ड की बैठक में मुहर लग गई है। अब डीएम की संस्तुति के लिए फाइल भेजी गई है। योजना साकार होती है, तो चौक इलाके की जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। साथ ही यहां की सुंदरता भी बढ़ जाएगी।