{"_id":"6a947f15d983dfc10106e8a7","slug":"95000-in-three-days-free-travel-by-bus-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163891-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन दिन में 95 हजार ने किया बस में मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन दिन में 95 हजार ने किया बस में मुफ्त सफर
Mon, 31 Aug 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की होड़ और मुफ्त बस यात्रा की सुविधा ने रोडवेज की रफ्तार बढ़ा दी। 27 से 29 अगस्त तक सुल्तानपुर डिपो की बसों में यात्रियों का ऐसा दबाव रहा कि सामान्य दिनों की तुलना में सफर करने वालों की संख्या कई गुना बढ़ गई। तीन दिनों में 95,099 महिलाओं और उनके एक सहयात्री ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया।
सामान्य दिनों में सुल्तानपुर डिपो से रोजाना करीब 12 से 15 हजार यात्री सफर करते हैं। रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा शुरू होते ही यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा। 27 अगस्त को 18,551, 28 अगस्त को सबसे अधिक 39,675 और 29 अगस्त को 36,873 यात्रियों ने मुफ्त सफर किया। तीन दिनों में मुफ्त यात्रा करने वालों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले तेजी से बढ़ी। परिवहन निगम ने डिपो की 157 बसों में से 12 को छोड़कर लगभग सभी का संचालन कराया। प्रमुख मार्गों पर बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं।
बसों में कम नहीं हुई भीड़
रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की अवधि खत्म होने के बाद भी शनिवार को बसों में यात्रियों का दबाव बना रहा। सुल्तानपुर डिपो की बसों के साथ दूसरे डिपो से आने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या अधिक रही। बस स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रही।- सुरेश चंद्र यादव, एआरएम