{"_id":"61bf6efd4223c97faf464e5b","slug":"8200-women-will-come-from-five-districts-today-sultanpur-news-lko609663473","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पांच जिलों से आएंगी 8200 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पांच जिलों से आएंगी 8200 महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। 21 दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रयागराज में हिस्सा लेने के लिए पांच जनपदों की 8200 महिलाएं सोमवार को जिले में आएंगी। वे रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह प्रयागराज के लिए अपने आरक्षित बसों से रवाना होंगी। इसके साथ ही जिले की करीब 4,198 महिलाओं को पीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 84 बसों से ले जाया जाएगा। प्रशासन ने पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए व्यवस्था में अधिकारियों व कर्मचारियों को नामित किया है।
प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जिले में सोमवार को पांच जनपदों की 8200 महिलाएं पहुंचेंगी। इसमें बलरामपुर की 1200, बस्ती की 2600, गोंडा की 2300, बहराइच की 1400 व श्रावस्ती की 700 स्वयं सहायता समूह की महिला पदाधिकारी व महिला लाभार्थी शामिल हैं। स्वयं सहायता समूह की महिला पदाधिकारियों व महिला लाभार्थियों को शासन के निर्देश पर जिले में रात को ठहराने के लिए प्रशासन ने 11 विद्यालयों का चयन किया है। इसमें कूरेभार विकास खंड के चार, जयसिंहपुर के तीन, नगर क्षेत्र के तीन व एक धनपतगंज का महाविद्यालय शामिल है।
11 विद्यालयों में महिलाओं को रात में ठहराने व भोजन आदि का बंदोबस्त का कार्य अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए गैर जनपद की महिलाओं को रजाई व कंबल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। साथ ही रात को भोजन, सुबह नाश्ता व रास्ते का लंच उपलब्ध कराने की व्यवस्था चल रही है। मंगलवार को पांचों जनपदों की महिलाएं नाश्ता लेने के बाद अपने जनपद के आरक्षित साधनों से प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। जिलाधिकारी ने महिलाओं की व्यवस्था के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को विद्यालयवार नामित कर दिया है। महिलाओं को विद्यालय में ही भोजन, नाश्ता आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
जिले की 4,198 महिलाओं के लिए ब्लॉकों पर लगाई गईं 84बसें
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले की 4,198 स्वयं सहायता समूह की महिला पदाधिकारियों व महिला लाभार्थियों को ले जाने के लिए ब्लॉकों पर 84 बसें लगाई जाएंगी। सोमवार की रात बसें ब्लॉकों पर पहुंच जाएंगी। मंगलवार की सुबह बसों से महिलाओं को प्रयागराज ले जाया जाएगा। उपायुक्त एनआरएलएम जीतेंद्र मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में जाने वाली महिलाओं को रास्ते का लंच व पानी दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री से बातचीत के लिए तीन महिलाएं की गईं चयनित
प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयोजित संवाद कार्यक्रम में बातचीत के लिए तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया गया है। चयनित महिलाओं को एक दिन पहले प्रयागराज ले जाया जाएगा। चयन के बाद अधिकारी इसकी तैयारी में जुटे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं कुछ महिलाओं से सीधे बातचीत करने का कार्यक्रम है। शासन के निर्देश पर इसके लिए जिले की तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया गया है। इसमें बल्दीराय विकास खंड के चकमूसी गांव की रवि महिला स्वयं सहायता समूह की महिला यशोदा, बल्दीराय ब्लॉक के ही सिंघनी ग्राम पंचायत के राधा महिला स्वयं सहायता समूह की प्रियंका सिंह व पीपीकमैचा के प्रतापपुरकमैचा ग्राम पंचायत की जय माता दी स्वयं सहायता समूह की प्रियंका मौर्या शामिल हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त जीतेंद्र मिश्र ने बताया कि तीनों महिलाएं बीसी सखी हैं। तीनों महिलाएं बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़कर अपनी ग्राम पंचायत में बैंक खाता खोल रही हैं। खाते में लोगों का पैसा जमा कराने व निकासी समेत अन्य बैंकिंग का बेहतर कार्य कर रही हैं। बेहतर कार्य की वजह से तीनों का चयन हुआ है। पीम की ओर से इनसे सीधे बात की जा सकती है। बताया कि तीनों को सोमवार को ही प्रयागराज भेजा जा रहा है।