{"_id":"5999c0904f1c1b545b8b4681","slug":"81503248528-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में चौकिया और वीपी इंटर कॉलेज की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में चौकिया और वीपी इंटर कॉलेज की टीम विजेता
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में चौकिया और
वीपी इंटर कॉलेज विजयी
क्रासर-
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को मिला पुरस्कार
फोटो संख्या-3
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया में रविवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय बालक-बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ माध्यमिक विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया की टीम ने जीत हासिल की। एमजीएस इंटर कॉलेज की टीम रनर रही। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग में वीपी इंटर कॉलेज कुड़वार की टीम विजेता रही। पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया की बालिका वर्ग की टीम रनर रही। इसके बाद सब जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड वीपी इंटर कॉलेज कुड़वार व चौकिया के बीच खेला गया। इसमें वीपी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया की टीम विजेता रही। मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज की टीम रनर रही। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह व संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौकिया के प्राचार्य डॉ. वीपी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया।