{"_id":"59496ae34f1c1ba62f8b493a","slug":"81497983715-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस-1
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
182 में आठ शिकायतों का ही निस्तारण
क्रासर-
बल्दीराय में डीएम-एसपी ने की तहसील दिवस की अध्यक्षता
फोटो संख्या- 32
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सार्वजनिक भूमि व चकरोडों पर से अतिक्रमण को हटवाया जाय। पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें अतिक्रमण के ऐसे मामलों को गंभीरता से लें। ये बातें डीएम हरेंद्रवीर सिंह ने मंगलवार को बल्दीराय में आयोजित तहसील दिवस के दौरान कहीं। तहसील दिवस में प्राप्त 182 शिकायतों में मौके पर आठ शिकायतों का निराकरण किया गया।
मंगलवार को बल्दीराय में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह व एसपी रोहन पी कनय ने की। तहसील दिवस के दौरान 182 विभिन्न विभागों से संबंधित 182 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों में से मौके पर आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर डीएफओ केसी वाजपेयी, सीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा, एसडीएम दिनेश गुप्ता, डीडीओ बृज किशोर पाठक, पीडी शिवाकांत द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट
अनुपस्थित गन्ना निरीक्षक व एडीओ पंचायत को नोटिस
कादीपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमरनाथ राय की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल 415 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इसमें मौके पर छह शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। एडीएम ने पुुुरानी लंबित 60 शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे गन्ना निरीक्षक बनवारी लाल व एडीओ पंचायत अखंडनगर रामलौट को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश एसडीएम को दिया। तहसील दिवस में एसडीएम मोतीलाल सिंह, सीओ नवीना शुक्ला, तहसीलदार रामचंद्र सरोज समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।