{"_id":"5e948a6f8ebc3e6fa571e08d","slug":"81-people-sent-home-from-quarantine-center-sultanpur-news-lko5175551127","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर से घर भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर से घर भेजे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के दौरान गैर प्रांतों व जिलों से पहुंचने पर शालीमार गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किए गए 81 लोगों को मंगलवार को प्रशासन ने उनके घर भिजवा दिया। घर भिजवाने के पहले प्रशासन ने क्वारंटीन किए गए लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई। गैर जनपद के लोगों को भेजने के लिए बस की व्यवस्था की गई थी।
लॉकडाउन के दौरान विभिन्न प्रांतों व जनपदों से जिले में पहुंचे लोगों को प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया था। शहर के दो सेंटरों केएनआईएमटी फरीदीपुर व गभड़िया के शालीमार गेस्ट हाउस में करीब चार सौ लोगों को क्वारंटीन किया गया था।
इसमें गैर जनपद के लोग भी शामिल थे। निर्धारित 14 दिन की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने शालीमार गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किए गए लोगों के स्वास्थ्य की फिर जांच कराई। जांच में सभी का स्वास्थ्य ठीक पाए जाने पर प्रशासन ने उन्हें घर वापस भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर मंगलवार को शालीमार गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किए गए 81 लोगों को प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में घर वापस भेज दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि गैर जनपद के क्वारंटीन किए गए लोगों को घर वापस भेजने के लिए परिवहन निगम की बसों का बंदोबस्त किया गया था।
शालीमार गेस्ट हाउस से परिवहन निगम की बस से आजमगढ़ के लोगों को वापस भेजा गया। जिले के क्वारंटीन किए गए काफी लोग बाइक से घर वापस गए। घर वापस जाते समय क्वारंटीन किए गए लोगों को गेस्ट हाउस के संचालक रिजवान अहमद पप्पू ने पानी की बोतल, सैनिटाइजर व मास्क दिया। प्रशासन ने घर भेजे जा रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया है।