{"_id":"6106cb5d8ebc3e842b200fb5","slug":"75-saplings-will-be-planted-on-independence-day-sultanpur-news-lko58947338","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाएंगे 75 फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाएंगे 75 फलदार पौधे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला सुरक्षा संगठन की बैठक रविवार को शहर के दरियापुर मोहल्ले में आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाने के साथ ही 75 फलदार पौधे रोपित किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि संगठन धर्म व जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र की भावना को जागृत करने का कार्य करता है। राष्ट्रीय पर्व के 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने पर 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर उपाध्यक्ष मो. इलियास खान के नेतृत्व में 75 फलदार पौधे रोपे जाएंगे।
साहित्यकार व संगठन के संरक्षक कमल नयन पांडेय ने कहा कि समाज में धर्म, जाति पर अनावश्यक चर्चा न कर राष्ट्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। महासचिव डॉ. नैय्यर रजा जैदी ने संगठन का दायरा बढ़ाने व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी। इस मौके पर सुंदरलाल टंडन, राधेश्याम गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, आशीष अग्रवाल, राम सागर गुप्ता, भुलाई राम गुप्ता, संतोष सिंह, विजय टंडन, मो. कासिफ आदि मौजूद रहे।