फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जानलेवा हमले के तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

जानलेवा हमले के तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

Tue, 19 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
जानलेवा हमले के तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
विज्ञापन

क्रासर
अंतरिम जमानत अर्जी खारिज, भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। प्रभारी जिला जज/एडीजे षष्टम् जमाल मसूद अब्बासी की कोर्ट से अंतरिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला अखंडनगर थाने के गिधौना गांव से जुड़ा है।

गांव निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह के घर 15 मार्च 2017 को तेरहवीं का कार्यक्रम था। दूसरे दिन वीरेंद्र बहादुर सिंह का लड़का सुनील और भतीजा अंकित टेंट का सामान पहुंचाने के लिए अलीपुर बाजार गए थे। वे लोग सामान उतार रहे थे। तभी वहां पहुंचे अलीपुर निवासी नीरज व दो अन्य आरोपियों ने उन पर लाठी, डंडे से हमला कर दिया था। आरोपियों ने सुनील को मारपीट कर घायल कर दिया था। ममाले में पुलिस ने आरोपी नीरज व दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में अलीपुर निवासी शैलेश व जितेंद्र भी आरोपी बना दिए गए थे। मंगलवार को आरोपियों नीरज, शैलेश व जितेंद्र ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। प्रभारी जिला जज/एडीजे षष्टम् जमाल मसूद अब्बासी ने तीनों आरोपियों की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज करके उनकी नियमित जमानत पर सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तिथि नियत की है। अंतरिम जमानत खारिज होने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed