फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   68 lawyers purchased forms for the Bar Association elections

Sultanpur News: अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए 68 वकीलों ने खरीदा परचा

Sun, 23 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
68 lawyers purchased forms for the Bar Association elections
सुल्तानपुर। अधिवक्ता संघ के चुनाव के मद्देनजर जारी हुई नई अधिसूचना के मुताबिक शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। विभिन्न पदों के लिए कुल 68 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। महासचिव पद पर इस बार महिला प्रत्याशियों ने परचा खरीदा है।
विज्ञापन


चुनाव संयोजक व पूर्व बार अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे से दिन में तीन बजे तक इच्छुक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार प्रत्याशियों को आपराधिक विवरण देने का कॉलम दिया गया है, जिसे दिया जाना अनिवार्य है अन्यथा चुनाव कमेटी नियमानुसार कार्यवाही करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन


इस बार चुनाव में 2,080 अधिवक्ता मतदाता हिस्सा ले सकेंगे। जारी हुई नई अधिसूचना के अनुसार 24 अगस्त को परचा दाखिला, 25 को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति, वापसी व वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। एक सितंबर को परिणाम आने तक मतगणना और दो सितंबर को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की तिथि घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed