{"_id":"5a3e9d554f1c1ba12d8ba5df","slug":"61514052949-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाप्त होगी 12 कर्मचारियों की संविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाप्त होगी 12 कर्मचारियों की संविदा
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। जिले के 12 सीएचसी केंद्रों पर तैनात ब्लॉक अकाउंट मैनेजर के पद पर कार्यरत संविदा कर्मियों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। एनएचएम के वित्तीय कार्यों में रुचि नहीं लेने पर सीएमओ ने मिशन डायरेक्टर (एनएचएम) को पत्र भेजकर इनकी संविदा समाप्त कर नए कर्मचारियों के चयन की मांग की है।
शासन की ओर से जिले के स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के समस्त वित्तीय कार्यों के संचालन के लिए ब्लॉक अकाउंट मैनजेरों की नियुक्ति की गई थी।
नियुक्ति के बाद सीएमओ की ओर से इन कर्मचारियों की तैनाती सीएचसी वार कर एनएचएम के तहत संचालित समस्त स्वास्थ्य योजनाओं के वित्तीय कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
शासन में पिछले दिनों हुई एनएचएम कार्यों की समीक्षा में जिले का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया था। शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने सीएचसी केंद्रों पर तैनात सभी कर्मचारियों को अधूरे पड़े कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया था।
बावजूद इसके इन कर्मचारियों के कार्य में रुचि नहीं लेने से नाराज सीएमओ ने मिशन डायरेक्टर पंकज कुमार को पत्र भेजते हुए 12 ब्लॉक अकाउंट मैनेजरों की संविदा समाप्त करने की संस्तुति की है।
एनएचएम के वित्तीय कार्यों के नियमित संचालन के लिए इनके स्थान पर दूसरे संविदा कर्मियों का चयन करने की मांग की है। सीएमओ की ओर से पत्र भेजे जाने के बाद इन कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। सीएमओ ने कार्रवाई की पुष्टि की है।