{"_id":"59b2d0d24f1c1bf17f8b5221","slug":"61504891090-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों के जी का जंजाल बनीं जंगली बबूल की झाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों के जी का जंजाल बनीं जंगली बबूल की झाड़ियां
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरों के जी का जंजाल बनीं बबूल की झाड़ियां
साइकिल व बाइक सवार आए दिन हो रहे चोटिल
क्षेत्रीय लोगों ने की वन विभाग से टहनियों की कटाई की मांग
फोटो -3
अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के किनारे जंगली बबूल की झाड़ियां राहगीरों के जी का जंजाल बन गई हैं। सड़क के दोनों किनारों पर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों में साइकिल व बाइक सवार फंसकर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने वन विभाग से झाड़ियों की टहनियां कटवाने की मांग की है।
हलियापुर-बेलवाई मार्ग के वीरसिंहपुर से दोस्तपुर तक जंगली बबूल की टहनियों ने पूरी तरह से सड़क की दोनों पटरियों को ढंक लिया है। इससे राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन टहनियों से लोग चोटिल हो रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत उस वक्त होती है, जब कोई वाहन गुजर रहा होता है और साइकिल व बाइक सवार लोगों के लिए कोई रास्ता नहीं बचता है। ऐसे में लोग अपने वाहन समेत सड़क किनारे खाई में गिर जाते हैं। इसी तरह गोसैसिंहपुर से बनी के बीच भी जंगली बबूलों से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। सड़क किनारे लगे जंगली बबूलों को कटवाने को लेकर वन महकमा और पीडब्ल्यूडी उदासीन बना है। दोस्तपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को शिकायती पत्र देकर सड़क की दोनों पटरियों पर फैले जंगली बबूलों को कटवाकर रास्ता साफ करवाने की मांग की है।