{"_id":"59a841214f1c1b13278b4a83","slug":"61504198945-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना में धनराशि निकासी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना में धनराशि निकासी पर रोक
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास योजना में धनराशि निकासी पर रोक
- गड़बड़ी की शिकायत पर पीडी ने दिए जांच के निर्देश
- अखंड नगर के नरायनपुरकलां गांव का मामला
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में अखंड नगर ब्लॉक के नरायनपुरकलां गांव में बड़ी संख्या में पूर्व में आवास पाए लोगाें को पीएम आवास दिए जाने का मामला सामने आया है। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए परियोजना निदेशक ने गांव में पीएम आवास के लाभार्थियों को जारी धनराशि की निकासी पर रोक लगा दी है। उन्होंने बीडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना में अखंड नगर विकास खंड के नरायनपुरकलां गांव में अपात्रों को आवास दिए जाने का मामला सामने आया है। योजना के तहत गांव में ऐसे लोगों को आवास दे दिए गए हैं जिन्हें पूर्व में आवास मिल चुका है। साथ ही ऐसे लोगों को भी आवास का लाभ दिया गया है जिनके पास पहले से ही पक्का मकान है। बृहस्पतिवार को शिकायत परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अधिकरण के पास आवास में गड़बड़ी की शिकायत पहुंची। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए परियोजना निदेशक डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने लाभार्थियों को जारी की गई धनराशि की निकासी पर रोक लगाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया है। उन्होंने बीडीओ को तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर नरायनपुरकलां गांव में पीएम आवास का लाभ पाए लोगों की जांच कराने का निर्देश दिया है। परियोजना निदेशक ने कहा कि बिना जांच के धनराशि की निकासी होने पर बीडीओ को भी जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई होगी।