{"_id":"5997215a4f1c1be66c8b4887","slug":"61503076698-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, मचा हड़कंप
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, मचा हड़कंप
क्रासर-
नगर में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-31
अमेठी। शहर की सड़कों पर शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अतिक्रमण पर जेसीबी गरजी तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पटरी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें समेट कर भागने लगे।
शहर में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या जटिल हो गई थी। आवागमन आए दिन प्रभावित रहता था। एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमणकारियों को नाली तक हुए अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी एक सप्ताह पूर्व दी गई थी। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी जमे रहे। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। कोतवाली के सामने स्थित पार्क को खाली कराया गया, जहां आधा दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारी दुकान लगा कर काफी दिनों से जमे थे। उसके बाद दुर्गापुर मार्ग, बस स्टेशन के समीप, अंबेडकर तिराहा व ककवा मार्ग पर जेसीबी से नाली तक हुए अतिक्रमण को खाली कराया गया। एसडीएम ने बताया कि पुलिस ने पार्क को खाली करा दिया है। उसका सुंदरीकरण कराकर पार्क के रूप में उपयोग किया जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को शहर स्थित सब्जी मंडी में हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर खाली कराया जाएगा।