फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   563 workers got registered in 13 days

13 दिन में 563 कामगारों ने कराया पंजीयन

Wed, 16 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
563 workers got registered in 13 days
सुल्तानपुर। लॉकडाउन में काम छिनने से बेरोजगार हुए कामगारों की मदद के लिए शासन की ओर से प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये की अनुग्रह धनराशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में तीन जून तक 1,137 कामगार पंजीकृत किए गए थे।
विज्ञापन

उसके बाद 13 दिनों में 563 कामगारों का पंजीयन किया गया है। अब पंजीकृत कामगारों की संख्या 1,700 पहुंच गई है। नगर पालिका की ओर से इस योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में कामगारों का कामकाज छिन गया था। कामगारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए शासन की ओर से एक हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है। अनुग्रह धनराशि तीन महीने की दी जानी है। इसके लिए नगर निकायों में सर्वे कराकर कामगारों का पंजीयन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नगर पालिका के भी सभी वार्डों में सर्वे करवाया जा रहा है। यह सर्वे वार्ड निगरानी समितियों के माध्यम से हो रहा है। तीन जून तक नगर पालिका क्षेत्र में 1,137 कामगारों का पंजीयन किया गया था। नगर पालिका के अधिकारियों का मानना है कि जागरूकता कार्यक्रम की वजह से कामगारों के पंजीयन का आंकड़ा बढ़ा है। 13 दिनों में कुल 563 कामगारों का पंजीयन किया गया है।
बुधवार तक कुल 1,700 कामगारों की ऑनलाइन फीडिंग भी कर दी गई है। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश राय ने बताया कि फीडिंग का कार्य जारी है। पात्र व्यक्ति अपने वार्ड की निगरानी समिति को अपना आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल व मोबाइल नंबर दे सकते हैं।

वार्ड निगरानी समिति के सत्यापन के बाद उनका पंजीयन नगर पालिका में ऑनलाइन किया जाएगा। पंजीयन का कार्य पूरा होने के बाद धनराशि संबंधित व्यक्ति के खाते में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed