फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   533 liters of water found in the tank of seven buses

Sultanpur News: सात बसों की टंकी में मिला 533 लीटर पानी

Mon, 21 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 21 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
533 liters of water found in the tank of seven buses
सुल्तानपुर। परिवहन निगम की सात बसें वर्कशॉप से निकलते ही एक के बाद एक बंद होने लगीं। बसों को दोबारा वर्कशाप में खड़ा कर टेक्निकल टीम से जांच कराई गई तो एक नया ही खेल उजागर हो गया। बसों के डीजल टैंक से 533 लीटर पानी निकला। यह मामला उजागर होने के बाद से परिवहन महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



निगम के अमहट स्थित वर्कशॉप में 12 अगस्त को सात बसें विभिन्न रूटाें पर जाने के लिए डीजल भराने पहुंचीं। सातों में डीजल फिलिंग बाबू ने ईंधन भर दिया। इसके बाद बसें वर्कशॉप से गंतव्य की ओर रवाना हुईं तो अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। एक के बाद एक बसें वर्कशॉप से थोड़ी दूर जाने के बाद बंद हो गईं। देखते ही देखते सातों बसें बंद हो गईं।
विज्ञापन



बसों के बंद होने की सूचना चालक व परिचालकों ने परिवहन निगम के अधिकारियों को दी। इसके बाद बसों को दोबारा वर्कशाप पहुंचाया गया। टेक्निकल टीम ने जब बसों की जांच की तो पता चला कि ईंधन टैंक में डीजल की जगह पानी भर दिया गया है। करीब 533 लीटर पानी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑयल टैंक में डीजल की जगह पानी मिलने का प्रकरण उजागर होने के बाद परिवहन महकमे में हड़कंप मच गया। इस प्रकरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ रोडवेज कर्मियों ने बताया कि वर्कशाप से डीजल गायब किया जाता है।



डीजल पंप से डाला जाता हैं ईंधन
अमहट स्थित रायबरेली रोड पर परिवहन निगम का वर्कशॉप है। अधिकारी बताते हैं कि वर्कशॉप परिसर स्थित डीजल पंप से रोडवेज बसों में दूरी के हिसाब से डीजल डाला जाता है। इसके बाद चालक-परिचालक बस लेकर जाते हैं। कर्मचारी बताते हैं कि कई बसें वर्कशॉप से डीजल भरवाने के बाद सवारियां बैठाने के लिए निकलीं तो अचानक बंद हो गईं।


--वर्जन--
वर्कशॉप से निकले वाली बसों के टैंक में पानी मिलने का मामला संज्ञान में हैं। इस संबंध में वर्कशॉप के डीजल फिलिंग क्लर्क से जवाब-तलब किया गया है। उनके जवाब देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है।
- नागेंद्र पांडेय, एआरएम, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed