{"_id":"a865cbacf8b28e21f076d62d7bf7973e","slug":"53-66-percent-poll-in-second-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट झड़पों के बीच 53.66 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट झड़पों के बीच 53.66 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिटपुट घटनाओं के बीच मंगलवार को पंचायत के दूसरे चरण के चुनाव में 53.66 फीसदी वोट डाले गए। मतदान के दौरान बोगस वोटिंग को लेकर दर्जन भर बूथों पर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में मारपीट हो गई। दूबेपुर के भोएं कठार बूथ पर दबंगों की ओर से वोटरों को मारपीट कर भगाने के मामले को लेकर ग्रामीण उत्तेजित हो गए। ग्रामीणों ने केएनआई बन्धे के पास लखनऊ-बलिया राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
तीन घंटे मार्ग जाम कर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। बैलेट पेपर बदलने से दर्जन भर बूथों पर करीब घंटे भर से ज्यादा मतदान बाधित रहा। कई जगहों पर कर्मचारियों पर भी गड़बड़ी के आरोप लगे। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मतदान फिर शुरू कराया। छिटपुट घटनाओं के बीच बल्दीराय, कुड़वार व दूबेपुर ब्लॉक में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। शाम मतदान की समाप्ति के साथ ही 321 डीडीसी व 2178 बीडीसी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन
दूसरे चरण का पंचायत चुनाव भी जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण नहीं निपट सका। मंगलवार को मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़पें व मारपीट की घटनाएं हुईं। प्रशासनिक एवं पुलिस तैयारियों के दावों के बीच हुई मारपीट की घटनाओं से करीब आधा दर्जन बूथों पर मतदान बाधित रहा। दूबेपुर के शहर से सटे भोएं कठार बूथ पर सुबह की कुछ दबंगों ने मारपीट कर वोटरों को भगा दिया। आरोप है कि इसके बाद लोग बोगस वोटिंग करने लगे। इसके विरोध में ग्रामीणों ने दोपहर बाद करीब एक बजे केएनआई के पास लखनऊ-बलिया राजमार्ग जाम कर मतदान का बहष्किार कर दिया। ग्रामीणों ने बूथ भी दूर बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
करीब चार बजे पहुंचे एडीएम वित्त ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उनका ज्ञापन लिया। ग्रामीणों ने पुनर्मतदान की मांग की है। डीएम ने पीठासीन अधिकारी से इसकी रिपोर्ट मांगी है। कुड़वार, दूबेपुर व बल्दीराय के दर्जन भर बूथों पर दो पक्षों में दर्जन भर जगहों पर मारपीट व झड़पें हुईं। शाम पांच बजे मतदान की समाप्ति तक दूसरे चरण में 53.66 फीसदी वोट पड़े। मतदान समाप्ति के साथ ही जिला पंचायत के 12 वार्डों के 321 डीडीसी प्रत्याशियों व तीनों ब्लॉकों के 2178 बीडीसी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक नवंबर को होगा।