{"_id":"59a59a594f1c1be3278b4645","slug":"51504025177-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समितियों को नहीं मिला 10 लाख 7","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समितियों को नहीं मिला 10 लाख 7
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समितियों को नहीं मिला 10 लाख 78 हजार रुपये कमीशन
क्रासर-
कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले की तीन गन्ना समितियों को कमीशन नहीं मिल पा रहा है। बकाया कमीशन 10.78 लाख पहुंच गया है। कमीशन का भुगतान नहीं होने से गन्ना समितियों से जुड़े कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है।
जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना की आपूर्ति करने के लिए तीन गन्ना समितियों का गठन किया गया है। इनमें किसान सहकारी चीनी मिल की गन्ना समिति, सुल्तानपुर गन्ना मिल समिति और बेलवाई गन्ना समिति शमिल हैं। पिछले पेराई सत्र में किसान सहकारी चीनी मिल को तीनों समितियों की ओर से दिए गए गन्ना पर 42 लाख 63 हजार रुपये कमीशन हुआ था। मिल ने अभी तक 31 लाख 85 हजार रुपये कमीशन का भुगतान कर दिया है जबकि 10 लाख 78 हजार रुपये कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। कमीशन न मिलने से गन्ना समितियों के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल ने बताया कि गन्ना समितियों को बकाया कमीशन दिलाने के लिए चीनी मिल से वार्ता की जाएगी।