फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सड़क पर उतरे छात्रवृति नहीं मिलने से नाराज विद्यार्थी

सड़क पर उतरे छात्रवृति नहीं मिलने से नाराज विद्यार्थी

Fri, 16 Jun 2017 04:31 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:31 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे छात्रवृति नहीं मिलने से नाराज विद्यार्थी
छात्रवृत्ति न मिलने पर सड़क पर उतरे विद्यार्थी
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देकर की छात्रवृत्ति दिलाने की मांग
मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन का दिया अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शैक्षिक सत्र 2016-17 में आवेदन के बावजूद छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज विभिन्न विद्यालयों में बीएड कर रहे छात्र बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर पड़े। विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देकर शासन की ओर से आवंटित प्रतिपूर्ति राशि सभी विद्यार्थियों के खाते में ट्रांसफर कराने की मांग की है। मांगें नहीं पूरी होने पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से शैक्षिक सत्र 2016-17 में बीएड कर रहे विद्यार्थी बृहस्पतिवार को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज होकर सड़क पर उतर आए। छात्रवृत्ति दिलाने की मांग लेकर शहर में एकत्र विद्यार्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम योगेश कुमार को ज्ञापन दिया। विद्यार्थियों ने आवेदन के बावजूद शासन से आवंटित प्रतिपूर्ति राशि नहीं मिलने से द्वितीय सत्र में प्रवेश लेने में हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए अति शीघ्र प्रतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की है। विद्यार्थियों ने प्रतिपूर्ति राशि खाते में ट्रांसफर नहीं होने पर प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है। इस मौके पर प्रीति तिवारी, बीना जायसवाल, सुनीता पाल, मधु, सुमन मिश्र, गिरिजा मिश्र सहित बड़ी संख्या में बीएड छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed