फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जमीन पर गिरे विद्युत तार की चपेट में आई महिला

जमीन पर गिरे विद्युत तार की चपेट में आई महिला

Wed, 07 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर गिरे विद्युत तार की चपेट में आई महिला
जमीन पर गिरे तार से चिपक कर महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन

क्रासर

बकरी को बचाने के दौरान हुई घटना

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। मुंशीगंज थाने के भगनपुर गांव में बुधवार सुबह मवेशी चराने बाग की ओर गई महिला जमीन पर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गई। तार में करंट प्रवाहित होने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से महिला को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना तार की चपेट में आई बकरी को बचाने के प्रयास में हुई।
मुंशीगंज थाने के भगनपुर गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी राजकुमारी (55) बुधवार सुबह मवेशी चराने गांव से बाहर बाग की तरफ गई थी। इसी दौरान मवेशियों में शामिल एक बकरी बाग में गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गई। राजकुमारी ने बकरी को बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। राजकुमारी की चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीण जब तक उपकेंद्र को फोन कर लाइन बंद करवाते राजकुमारी गंभीर रूप से झुलस चुकी थी, वहीं बकरी ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इनसेट
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से हुई घटना
ग्रामीणों ते मुताबिक बुधवार को जमीन पर गिरा तार काफी समय से लटक रहा था। इसकी शिकायत गांव के बीडीसी रामभवन सिंह ने पावर कॉर्पोरेशन के तहसील स्तरीय अधिकारियों से की थी लेकिन तार कसा नहीं गया। लापरवाही से हुई घटना से ग्रामीणों में रोष है। वहीं दूसरी ओर पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ आरपी सोनकर ने घटना से अनभिज्ञता जताई। बताया कि गांव में तार ढीला होने की कोई शिकायत नहीं मिली थी। मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed