{"_id":"57eff0494f1c1b792757646e","slug":"51-gave-blood-in-amarujala-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के शिविर 51 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के शिविर 51 ने किया रक्तदान
Amarujala Bureau
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ पंजीयन दोपहर बाद तीन बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
इस दौरान भीड़ को देखते हुए दो बार पंजीयन बीच में रोकना पड़ा। दोपहर बाद तक चले महादान कार्यक्रम में दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए 51 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी करतार केशव यादव ने भी रक्तदान के प्रति जागरूकता की जरूरत बताई। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने सर्वाधिक रक्तदान करने वालों एवं शनिवार को रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएमएस डॉ. जलालुद्दीन, जिला सूचना अधिकारी आरबी सिंह, कार्यक्रम के प्रायोजक मेडीसेवा फाउंडेशन के डॉ. डीएस मिश्र, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. अमित व केएनआई विधि संकाय के प्राचार्य मोइन अतहर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन