{"_id":"5a3bf7b44f1c1b5c0c8b470d","slug":"41513879476-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान और मकान का ताला तोड़कर दस लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान और मकान का ताला तोड़कर दस लाख की चोरी
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार रात चोरों ने दुकान और मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान से तीन लाख व मकान से सात लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ितों को मामले की जानकारी हुई। पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण व तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरीगंज थाने के पूरे प्रेम मजरे ऐंधी गांव निवासी अधिवक्ता रमाशंकर तिवारी तहसील मार्ग पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। दो दिन पूर्व रमाशंकर गेहूं की बोआई कराने के लिए अपने गांव गए थे। मकान खाली देख बुधवार देर रात चोर ताला तोड़ कर सोने व चांदी के आभूषणों समेत करीब सात लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह रमाशंकर मकान का ताला टूटा देख अंदर गए तो सारा सामान बिखरा मिला। रमाशंकर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दूसरी घटना डिहवा जेठौना निवासी ओम प्रकाश मौर्य मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग स्थित दोस्तपुर में जनसेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार रात चोरों ने ओम प्रकाश की दुकान के शटर का ताला तोड़ कर चार सेट कंप्यूटर, इन्वर्टर, बैट्री, प्रिंटर समेत करीब तीन लाख रुपये के सामान समेट ले गए। ओमप्रकाश ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल के निरीक्षण के साथ ही केस दर्ज किया है। एसओ दीपेंद्र सिंह ने दुकान व मकान में चोरी के घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को सामान सहित गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।