{"_id":"59c149cd4f1c1b9b688b5877","slug":"41505839565-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार नहीं ले रहे एक रुपये के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार नहीं ले रहे एक रुपये के सिक्के
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार नहीं ले रहे एक रुपये के सिक्के
ग्रामीणों ने कोतवाली में की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के दुकानदार एक रुपये के सिक्के नहीं ले रहे हैं। दुकानदारों के सिक्का नहीं लेने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच इसकी शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय कस्बे के दुकानदारों ने ग्राहकों से एक रुपये का सिक्का लेना बंद कर दिया है। इससे ग्राहकाें को छोटे सामान जैसे टॉफी, बिस्किट आदि खरीदने में दिक्कतें हो रही है। मंगलवार को कस्बे के रामजीत सोनी के घर के बच्चे दुकान पर टॉफी खरीदने गए थे। एक रुपये का सिक्का देने पर दुकानदार ने लेने से मना कर दिया। इसी तरह कस्बे के अन्य दुकानदार भी एक रुपये का सिक्का नहीं ले रहे हैं। रामजीत सोनी समेत कई ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय कोतवाली में की है। ब्यूरो
चिकित्सक के निधन पर शोक
कादीपुर। क्षेत्र के चिकित्सक डॉ. मंगला प्रसाद श्रीवास्तव के पिता डॉ. गुरुदीन लाल श्रीवास्तव (85) का मंगलवार को सुबह नौ बजे हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे बीते कई वर्षाें से हृदय रोग से पीड़ित थे। निधन की सूचना मिलते ही केशव प्रसाद मिश्र, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दयाराम पांडेय, पूर्व चेयरमैन प्रभुराज सिंह, विजयभान सिंह समेत कई लोग उनके घर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किया।