{"_id":"59b2cd224f1c1be17f8b51a0","slug":"41504890146-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव ने किया अजीजपुर व बंधुआकलां का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव ने किया अजीजपुर व बंधुआकलां का निरीक्षण
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सचिव ने चौपाल लगा ग्रामीणों से ली जानकारी
अजीजपुर व बंधुआकलां गांवों का किया निरीक्षण
फोटो -31 व 32
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव ने शुक्रवार को दो गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों गांवों में चौपाल लगाकर लाभार्थियाें से जानकारी ली। ग्रामीणों की शिकायतों पर उन्हें जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विशेष सचिव ग्राम्य विकास श्रीशचंद्र वर्मा ने शुक्रवार को डीएम हरेंद्र वीर सिंह व मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक कर शासन की योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद विकास भवन सभाकक्ष में खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके पीएम आवास योजना, मनरेगा, एनआरएलएम व पेयजल योजना आदि की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं समय से कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। दोपहर को उन्होंने जयसिंहपुर विकास खंड के अजीजपुर ग्राम पंचायत में चौपाल लगाई। चौपाल में शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों से ली। कुछ ग्रामीणों ने राशन कार्ड की सूची से नाम काटने व मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया। दोपहर बाद उन्होंने दूबेपुर की बंधुआकलां ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। गांव में पीएम आवास समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, डीसी मनरेगा विनय कुमार समेत संबंधित मौजूद रहे।