{"_id":"5999c08f4f1c1b767e8b45d3","slug":"41503248527-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘15 साल के बिगड़े सिस्टम को दूर करने में लगेंगे 15 महीने’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘15 साल के बिगड़े सिस्टम को दूर करने में लगेंगे 15 महीने’
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘15 साल से बिगड़े सिस्टम
को दूर करने में लगेंगे 15 महीने’
क्रासर
कहा, जमखुरी गांव में विद्युत उपकेंद्र का किया गया प्रस्ताव
अमरूद, बेल, कदंब व आम के 1008 पौधे वितरित
फोटो संख्या-2
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सूबे के विकास में 15 वर्षों से बिगड़े सिस्टम को दूर करने में कम से कम 15 महीने लगेंगे। आमजन के सहयोग से कमियों को सही करने में जल्द कामयाबी मिलेगी। जमखुरी गांव में विद्युत उपकेंद्र्र का प्रस्ताव भेजा गया है। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले वनरोजों के प्रतिबंध पर भी काम हो रहा है। ये बातें विधायक देवमणि दुबे ने कहीं। वे रविवार को जमखुरी गांव में आयोजित पौध वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में विकास का सिस्टम ही गड़बड़ हो गया है। इसके लिए आम लोगों को सहयोग करना होगा। कहा कि 15 महीने में सिस्टम सुधारने की दिशा में कामयाबी का असर दिखने लगेगा। गोमती नदी के किनारे के गांवों में सबसे बड़ी समस्या विद्युत आपूर्ति की है। इन गांवों में बेहतर आपूर्ति उपभोक्तओं को मिले, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जमखुरी गांव में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव किया गया है। वनरोज किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके भी उपाय किए जा रहे हैं। आयोजक संजय कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित पौध वितरण कार्यक्रम में विधायक ने अमरूद, बेल, कदंब, आम आदि के 1008 पौधों का वितरण किया। इस मौके पर गांधी सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्र, पारसनाथ पांडेय, शिवमूर्ति सिंह, दधीचि योगी, अंगद सिंह, श्यामलाल, गोविंद कृष्ण पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।