{"_id":"59441a7a4f1c1b4f568b4690","slug":"41497635450-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर गड़बड़ी हुई तो नपेंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर गड़बड़ी हुई तो नपेंगे जिम्मेदार
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों पर गड़बड़ी हुई तो नपेंगे जिम्मेदार
गौरीगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार देर शाम डीएम व एसपी की अध्यक्षता में त्योहारों की तैयारी की समीक्षा हुई। बैठक में एसडीएम व सीओ को त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश का पूरा प्रबंध सुनिश्चित करने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि त्योहार के दिन गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आगामी 26 जून को पडने वाले ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा हुई। त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए डीएम योगेश कुमार व एसपी पूनम ने सभी एसडीएम व सीओ को क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर उपद्रवी व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें समय से पाबंद करने का आदेश दिया। उन्होंने त्योहार के पूर्व जिले की सभी मजिस्दों व जुलूस के रास्ते को चिह्नित करते हुए वहां से अतिक्रमण हटवाने, परिसर के आसपास की साफ-सफाई तथा पेयजल व प्रकाश की समुचित व्यवस्था पहले से पूरी करने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि त्योहार पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अपूर्वा दुबे, एडीएम ईश्वर चंद्र, एएसपी बीसी दुबे सहित सभी एसडीएम व सीओ के साथ ही क्षेत्र के कई संभ्रात लोग मौजूद रहे।