फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   3500 patients treated in the district hospital and medical college

Sultanpur News: जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 3500 मरीजों का इलाज

Tue, 30 Sep 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
3500 patients treated in the district hospital and medical college
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। - संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल और तिलोई स्थित मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह ओपीडी, पैथोलॉजी और परचा काउंटर पर लंबी कतार दिखी। दोनों अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 3500 रही। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बुखार से पीड़ित मरीजों की रही।
विज्ञापन




बारिश व उमस के बीच लोगों में बीमारियां बढ़ी हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में नए व पुराने करीब 1800 मरीज और मेडिकल कॉलेज में 1700 मरीज पहुंचे। भीड़ ज्यादा होने से फिजिशियन व बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों को इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में अमेठी से आए अरविंद कुमार ने बताया कि परचा बनवाने में आधे घंटा लग गया। फिजिशियन डॉ. अमित यादव को दिखाना था। भीड़ अधिक होने के कारण एक घंटे बाद नंबर आया है।
विज्ञापन



फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय की ओपीडी के बाहर मिले मुकेश कुमार ने बताया कि परचा बनवाने और चिकित्सक को दिखाने में दो घंटे से ज्यादा लग गए। जांच के लिए सैंपल दिया है। बताया गया है कि दो बजे के बाद रिपोर्ट मिलेगी। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर बच्चों के साथ बैठी तीमारदार सुनीता व शबिया ने बताया कि कई दिनों से बच्चे बुखार, जुकाम से पीड़ित हैं। सुबह नौ बजे अस्पताल आ गए थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा के यहां परचा जमा किया है। तीन घंटे हो गए, अभी नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ ज्यादा थी। मौसम में बदलाव के कारण बुखार, जुकाम व पेट दर्द के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed