फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   335 village heads took over the command of panchayats

335 ग्राम प्रधानों ने संभाली पंचायतों की कमान

Fri, 18 Jun 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
335 village heads took over the command of panchayats
सुल्तानपुर। जिले के 335 और ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को पंचायतों की कमान संभाल ली।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर ग्राम प्रधानों व सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण वाले ग्राम प्रधानों को पहली बैठक 20 जून को करानी होगी। इसके बाद वे कार्य कर सकेंगे।
ग्राम पंचायत सदस्यों का पद रिक्त होने व अन्य खामियों से गठित नहीं होने वाली ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के बाद शासन ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

डीएम ने शपथ ग्रहण के लिए ब्लॉकवार अधिकारियों को नामित किया था। नामित अधिकारियों के साथ एडीओ पंचायतों का ग्राम पंचायतवार पंचायत सचिवों को भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों व सदस्यों को वर्चुटल माध्यम से ब्लॉकों से नामित अधिकारियों ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद उसका प्रारूप पंचायत सचिवों ने भरवाकर शाम तक ब्लॉकों में जमा कराया।
शाम तक 335 ग्राम प्रधानों व सदस्यों ने अपने पद व दायित्व की शपथ ले ली। शपथ ग्रहण के बाद अब जिले की 979 पंचायतों में से सभी ग्राम पंचायतों की कमान ग्राम प्रधानों के हाथों में आ गई।
शुक्रवार को शपथ लेने वाले 335 ग्राम प्रधान 20 जून को ग्राम पंचायत की पहली बैठक के बाद कार्य कर सकेंगे।
जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि 20 जून को पंचायतों में पहली बैठक कराने के संबंध में पंचायत सचिवों को जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता की ओर से आदेश दिया गया है। पहली बैठक में छह समितियों का गठन किया जाएगा।
पांच प्रधानों की मौत व अन्य गांवों में सदस्यों की थी कमी
त्रिस्तरीय पंचायत के आमचुनाव के बाद जिले की 979 ग्राम पंचायतों में पांच निर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत हो गई थी।
330 ग्राम पंचायतें सदस्यों की कमी से गठित नहीं हो सकी थीं। इसे देखते हुए पूर्व में सिर्फ 644 ग्राम पंचायतों को गठित कराते हुए शपथ ग्रहण कराया गया था। उपचुनाव के बाद शेष 330 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या पूरी हो गई।

पांच ग्राम प्रधानों कुड़वार के कुड़वार, धनपतगंज के कनेहटी, ब्राहिमपुर व दोस्तपुर के मुस्तफाबाद सरैया व मुरैनी में ग्राम प्रधानों का निर्वाचन हो गया। इसके बाद शुक्रवार को सभी को शपथ दिला दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed