{"_id":"59a8411f4f1c1b5e738b4980","slug":"31504198943-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने ब्लॉकों में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने ब्लॉकों में जड़ा ताला
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार सेवकों ने ब्लॉकों में जड़ा ताला
क्रासर
प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। पंचायत सहायकों की भर्ती रोके जाने तथा बकाया मानदेय भुगतान करवाने सहित नौ मांगों को लेकर संघर्षरत रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया। रोजगार सेवकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है।
नौ मांगों को लेकर काफी दिनों से संघर्षरत जिले के सभी ब्लॉकों में कार्यरत रोजगार सेवक प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। रोजगार सेवकों ने अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में ताला बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों को दिया। ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने प्रस्तावित पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करवाने, नगर पालिका गौरीगंज में समाहित ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सेवकों को समायोजित करने सहित सभी नौ मांगों को जल्द पूरा करवाने की मांग की है। गौरीगंज ब्लॉक में मो. साबिर, विपिन कुमार मिश्र, विद्यावती, प्रमिला तथा शाहगढ़ ब्लॉक में शेर बहादुर सिंह, प्रेमराज शुक्ल तथा नवनीत पांडेय सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।