फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जिले के अंदर तबादला चाहते 565 परिषदीय शिक्षक

जिले के अंदर तबादला चाहते 565 परिषदीय शिक्षक

Wed, 30 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिले के अंदर तबादला चाहते 565 परिषदीय शिक्षक
जिले के अंदर ही तबादला
विज्ञापन

चाहते 565 परिषदीय शिक्षक
क्रासर

शासन अगले हफ्ते जारी करेगा स्थानांतरण की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। अलग-अलग स्कूलों में तैनात 565 परिषदीय शिक्षकों ने जिले के अंदर तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही उसकी हार्ड कॉपी बीएसए कार्यालय में जमा की है। यह संख्या शासन की ओर से निर्धारित अंतिम तिथि 29 सितंबर तक की है। उम्मीद जताई जा रही है कि बीएसए की ओर से ऑनलाइन सत्यापन के बाद अगले हफ्ते शासन से स्थानांतरण सूची जारी कर दी जाएगी।
परिषदीय शिक्षकों (प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक) को सुविधा देने के लिए शासन की ओर से पिछले दिनों जिले के अंदर स्थानांतरण की व्यवस्था बनाई गई थी। जारी आदेश में कहा गया था कि जिले में स्थानांतरण (विद्यालयों में रिक्ति के सापेक्ष) चाहने वाले शिक्षकों को इसके लिए न सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना होगा बल्कि ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी बीएसए कार्यालय में भी जमा करनी होगी। शासन ने ऑनलाइन आवेदन के लिए 21 अगस्त से 29 अगस्त तक की तिथि नियत की थी। बीएसए कार्यालय सूत्रों की मानें तो डेडलाइन के भीतर जिले के अलग-अलग विद्यालयों में कार्यरत 565 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा की है। सूत्रों की मानें तो आवेदन का बीएसए से सत्यापन होने के बाद अगले हफ्ते तक शासन की ओर से स्थानांतरण सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
सर्वर की धीमी गति ने बढ़ाई समस्या
शासन ने ऑनलाइन आवेदन के बाद ऑनलाइन सत्यापन के लिए बीएसए को 31 अगस्त तक का समय दिया है। जिले में सर्वर धीमा होने का आलम यह है कि ऑनलाइन आवेदन का समय समाप्त होने के बाद से जुटे बीएसए अब तक मात्र 25 शिक्षकों का ही सत्यापन कर सके हैं। बीएसए राजकुमार पंडित ने बताया कि सर्वर डाउन रहने से दिक्कत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed