{"_id":"59496be34f1c1bbc468b486f","slug":"31497983971-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को वाट्स एप पर मिलेगी निशुल्क खेती की जानकारी
क्रासर-
कृषि विभाग ने सार्वजनिक किया दो नंबर
फसल में कीट, रोग व खेती की मिलेगी अन्य जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कृषि विभाग ने किसानों को वाट्सएप पर निशुल्क खेती की जानकारी देने की योजना तैयार की है। इसके तहत कृषि विभाग ने दो नंबर सार्वजनिक किया है। किसानों को फसल में कीट, रोग लगने और खेती से संबंधित अन्य जानकारी हासिल के लिए अपने स्मार्टफोन से सूचना भेजनी होगी। इसमें किसानों को अपना पता, रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ही फसल की फोटो भेजना पड़ेगा। ऐसा करने के बाद किसान के मोबाइल पर कृषि विभाग की ओर से समस्या का समाधान मुहैया करा दिया जाएगा।
कृषि विभाग को हाईटेक करने की कवायद जारी है। कृषि विभाग और कृषि रक्षा विभाग से किसानों के हितों का संरक्षण देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में मिलने वाले अनुदान में डीबीटी योजना लागू कर दी गई है। इससे अनुदान वितरण में हो रही धांधली पर रोक लग गई है। किसानों को खेती-किसानी की जानकारी वाट्स एप पर देने के लिए कृषि विभाग ने योजना तैयार की है। इसके लिए दो वाट्सएप नंबर (9452257111) और (9452247111) जारी किए गए हैं।