{"_id":"59496bd24f1c1bbc468b484d","slug":"31497983954-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में फरियादी ने दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में फरियादी ने दी धमकी
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्रवाई नहीं होने से नाराज फरियादी ने दी आत्मदाह की धमकी
क्रासर
एसडीएम ने फरियादी को पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। डीएम के आदेश पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक फरियादी ने मंगलवार को तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम के सामने आत्मदाह की धमदी दे डाली। एसडीएम ने बीच-बचाव करते हुए फरियादी को पुलिस को सौंप दिया।
मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन लाभार्थी मिलन केंद्र में चल रहा था। करीब पौने 11 बजे मुकुंदपुर निवासी विजय प्रसाद तिवारी तहसील दिवस में पहुंच गए। उन्होंने तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी सलिल पटेल से कहा कि बीडीओ जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने तेज आवाज में अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी के आदेश पर अमल नहीं किया गया तो वे पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लेंगे। उपजिलाधिकारी सलिल पटेल ने कहा कि विजय तिवारी तहसील दिवस में माहौल खराब कर रहे थे। इससे अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसलिए उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसडीएम से जब जिलाधिकारी के आदेश का जिक्र किया गया तो उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में कुछ नहीं जानते हैं। उधर, खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी ने एक आदेश दिया था, पर उन्हें वास्तविक स्थिति बताई गई तो उन्होंने फिर से जांच के आदेश दिए थे। अब जिला स्तरीय कमेटी की जांच के लिए लिखा गया है।