फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   301 women will recover electricity bill

Sultanpur News: 301 महिलाएं करेंगी बिजली बिल की वसूली

Thu, 27 Mar 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
301 women will recover electricity bill
एनआरएलएम कार्यालय में डिवाइस लेतीं अर्चना।
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 301 महिलाएं बिजली बिलों की वसूली करेंगी। चयनित महिलाओं को एनआरएलएम ने प्रशिक्षण कराने के बाद डिवाइस की मांग की थी। इस पर राज्य मिशन ने 180 डिवाइस उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

डिवाइस मिलने के बाद एनआरएलएम ने प्रशिक्षित महिलाओं को डिवाइस का वितरण शुरू कर दिया है। डिवाइस पाने वाली महिलाएं उपभोक्ताओं के घर जाकर विद्युत बिलों की वसूली करेंगी। इसके बाद डिवाइस से पर्ची निकाल कर उसे उपभोक्ताओं को देंगी। इसमें भुगतान का विवरण उपलब्ध रहेगा। मिशन प्रबंधक मोहम्मद जाेसेफ ने बताया कि डिवाइस लेने पहुंच रहीं महिलाओं को उसके चलाने व चार्ज करने की विधि बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पहुंची कादीपुर के बनकेगांव निवासी अर्चना को डिवाइस देकर उसके संचालन के बारे में बताया गया। अर्चना ने बताया कि वह 2021 से खुशबू स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बतौर अध्यक्ष कार्य कर रही हैं। मिशन से चयनित होने पर डिवाइस ली है। बताया कि गांव में व आसपास विद्युत बिलों की वसूली करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त एनआरएलएम केडी गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार संबंधी कार्यों में लगाया जा रहा है। विद्युत बिलों की वसूली से महिलाओं की आय होगी। बताया कि अभी 160 महिलाएं काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed