फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2.64 lakh voters will be added to the Panchayat voter list.

Sultanpur News: पंचायत की मतदाता सूची में बढ़ जाएंगे 2.64 लाख वोटर

Wed, 08 Oct 2025 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
2.64 lakh voters will be added to the Panchayat voter list.
सुल्तानपुर। पंचायत मतदाता सूची में करीब 2,64,266 वोटर बढ़ जाएंगे। पुनरीक्षण में सर्वे की फीडिंग के बाद यह स्थिति सामने आई है। अभी दावे-आपत्तियों के निस्तारण व नए आवेदन के बाद नए वोटरों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल राज्य निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण का समय एक सप्ताह और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के लिए नई मतदाता सूची बनाने के लिए नया सर्वे कराया गया है। इसमें अभी तक की फीडिंग में 4,45,822 नामों की प्रविष्टि की गई है। इसमें युवक, युवतियों व वंचित लोगों का नाम बढ़ाने के लिए 2,64,266 को चिह्नित किया गया है। पुरानी सूची से हटाने के लिए 1,43,914 नाम दर्ज किए गए हैं। निकाय प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि संशोधन के लिए बीएलओ ने 37,642 नाम दर्ज किए हैं। अभी फीडिंग चल रही है। अनंतिम सूची तैयार होने के बाद उस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची तैयार होने के बाद मतदाताओं की सही स्थिति सामने आ सकेगी। बताया कि आयोग ने पुनरीक्षण में बची फीडिंग व अन्य कार्य के लिए एक सप्ताह का समय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed