{"_id":"5fdf82f28ebc3e3eac38f96e","slug":"25-thousand-arrested-in-an-encounter-sultanpur-news-lko5558744123","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मूंगफली लदे ट्रक को लूटने और चालक की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पास पिछले दिनों मूंगफली लदा ट्रक लूटने के बाद चालक केशकांत की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने पिछले बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के दौरान अमित सिंह, मोहम्मद साबिर, रामजी साहू, सुमित सिंह और प्रीति को गिरफ्तार किया था।
इसी लूटकांड व हत्या में शामिल रमजान अली निवासी रामनगर थाना सोनावा, जिला बस्ती को गिरफ्तार करने के लिए एसपी शिवहरी मीणा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने रमजान अली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की फायरिंग में रमजान के पैर में गोली लगी है। घायल रमजान को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रमजान के पास से पुलिस को एक तमंचा, दो खोखा व एक जिंदा कारतूस मिला है। आरोपी के पास से लूट की वारदात में प्रयुक्त एक बाइक भी मिली है।