फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2,200 e-rickshaws are zooming around

Sultanpur News: नियम न फिटनेस, 22 सौ ई रिक्शा भर रहे फर्राटा

Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
2,200 e-rickshaws are zooming around
 शहर के गभड़िया फ्लाईओवर से सब्जीमंडी रोड पर ई-रिक्शों से लगा जाम। स्रोत- सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। शहर में ई-रिक्शे अब यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। ये वाहन लोगों के लिए सस्ता और सुलभ परिवहन हैं, पर इनसे रोज जाम लग रहा है। जिले में करीब 8,500 से अधिक ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें 2,200 ई-रिक्शा की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। बड़ी संख्या में वाहन थर्ड पार्टी बीमा के बिना संचालित हो रहे हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है और दुर्घटना होने पर पीड़ितों को मुआवजा मिलने में परेशानी आ सकती है। बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, चौक, मेडिकल कॉलेज, गोलाघाट, शाहगंज चौराहा, दरियापुर, तिकोनिया पार्क, डाकखाना चौराहा और पयागीपुर समेत प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम लगा रहा। चालक निर्धारित स्टैंड की बजाय सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित होती है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर नाबालिग और किशोर भी ई-रिक्शा चलाते दिखाई देते हैं। परिवहन विभाग के अनुसार, फिटनेस प्रमाणपत्र के दौरान वाहन के सभी सुरक्षा मानकों की जांच होती है। फिटनेस अवधि समाप्त होने के बाद भी वाहन का संचालन मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। थर्ड पार्टी बीमा नहीं होने पर दुर्घटना की स्थिति में कानूनी और आर्थिक दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

शहर में नहीं है कोई ई रिक्शा स्टैंड : शहर में ई रिक्शा के लिए कोई स्टैंड नहीं है। सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा बाजारों और प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या को और बढ़ा देते हैं। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करती है। यह अभियान बिना फिटनेस, बिना बीमा और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर केंद्रित होता है। लेकिन अभियान खत्म होते ही स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed