{"_id":"691e0a3ea10b6848da02f0a7","slug":"21st-installment-of-honorarium-fund-credited-to-farmers-account-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-144780-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 21वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 21वीं किस्त
Wed, 19 Nov 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 3,85,491 किसानों के खाते में बुधवार को किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेजी गई। कृषि भवन अहिमाने में 150 किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना।
पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का सजीव प्रसारण दोपहर एक बजे कृषि भवन अहिमाने में दिखाया गया। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक संवाद का भी आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक/प्रभारी डाॅ. शशांक शेखर सिंह ने किसानों के सवालों का जवाब देते हुए उनकी समस्याएं दूर की।
उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने बताया कि किसानों के खाते में 21वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी प्यारे लाल, दिलीप तिवारी समेत कृषि विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।