{"_id":"61df1ab998cb4e7b7c76d5b3","slug":"2195-schools-got-three-months-ration-of-mdm-sultanpur-news-lko6131877178","type":"story","status":"publish","title_hn":"2195 विद्यालयों को मिला एमडीएम का तीन माह का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2195 विद्यालयों को मिला एमडीएम का तीन माह का राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित 2195 विद्यालयों के लिए तीन माह का राशन आवंटित कर दिया गया है। प्राथमिक स्तर पर 13,878.20 क्विंटल राशन व उच्च प्राथमिक स्तर पर 12,111.40 क्विंटल राशन का आवंटन किया गया है।
मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत जनवरी, फरवरी व मार्च माह का राशन आवंटित किया गया है। प्राथमिक स्तर पर 5208.40 क्विंटल गेहूं तथा 8669.80 क्विंटल चावल समेत 13,878.20 क्विंटल राशन आवंटित किया गया है। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर पर 4362.60 क्विंटल गेहूं और 7748.80 क्विंटल चावल समेत कुल 12,111.40 क्विंटल राशन आवंटित किया गया है।
प्राथमिक स्तर पर प्रतिदिन प्रत्येक छात्र को 100 ग्राम राशन देने का प्रावधान है। वहीं, जूनियर स्तर पर प्रतिदिन प्रति छात्र डेढ़ सौ ग्राम राशन आवंटित करने का प्रावधान है। बीएसए दीवान सिंह यादव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद विद्यालयों को सूचित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जिले के 2195 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित हैं। इनमें 2064 परिषदीय विद्यालय तथा 131 सहायता प्राप्त व राजकीय विद्यालय शामिल हैं। 30 सितंबर 2021 की छात्र संख्या के मुताबिक इन विद्यालयों में 2,91,176 बच्चे नामांकित हैं। इनमें प्राथमिक स्तर पर 1,94,276 और जूनियर स्तर पर 96,900 बच्चे शामिल हैं।