फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   21 buses removed from depot's fleet, will be auctioned

Sultanpur News: डिपो के बेड़े में हटाई गईं 21 बसें, होंगी नीलाम

Sun, 27 Apr 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
21 buses removed from depot's fleet, will be auctioned
सुल्तानपुर। स्थानीय डिपो में मौजूदा समय में 170 रोडवेज की बसें हैं। इनमें से 21 बसें कंडम घोषित हो चुकी हैं। जो अब नीलाम की जाएंगी। नीलामी प्रकिया पूरी कर चुकी छह बसों को अयोध्या डिपों में भेज दिया गया है। बाकी बची 15 बसें और भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

अब सड़कों पर 149 बसों से ही परिवहन निगम यात्रियों की सेवाएं दे पाएगा। विभाग का दावा है कि जिले को 40 नई बसें मिलने वाली हैं। यात्रियों को असुविधा नहीं होंगी। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि स्थानीय डिपो की 21 बसें नीलामी की शर्तें पूरी कर चुकी हैं। रविवार को छह बसें अयोध्या डिपो में भेजी गई हैं। जल्दी ही बची बसें भी भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन



गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू

स्थानीय डिपो से गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा शनिवार से शुरू हो गई है। इन बसों के चलने से अयोध्या और बस्ती के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। अभी तक यहां के यात्री अयोध्या जाकर वहां से दूसरी बसों से गोरखपुर पहुंचते थे। यह बस स्थानीय डिपो से रात 9:30 बजे से चलेगी जो 3:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहां से सुबह 7.15 बजे चलकर एक बजे सुल्तानपुर डिपो पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed