फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   205 couples tied the knot

Sultanpur News: विवाह बंधन में बंधे 205 जोड़े

Fri, 31 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
205 couples tied the knot
 बल्दीराय में सामूहिक विवाह के आयोजन में बैठे जोड़े। संवाद
विंदेश्वरीगंज/वलीपुर। बल्दीराय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को एक साथ 205 जोड़ों के विवाह की शहनाइयां गूंजी, जबकि दो मुस्लिम जोड़ाें का निकाह कराया गया। बिना शुभ मुहूर्त के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हिंदू जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज के मुताबिक करा दिया गया।
विज्ञापन

207 जोड़ों के विवाह की रस्में पूरा होने के बाद विभाग की ओर से योजना के तहत उपहार दिए गए। इसके बाद उनकी विदाई कराई गई। आयोजन में इसौली विधानसभा क्षेत्र के ही 207 जोड़ों की शादियां कराई गईं। इसके लिए समाज कल्याण विभाग के बुलाए पर सुबह नौ बजे से ही अपने परिजनों के साथ कन्याएं व वर पहुंचने लगे थे। परिसर में लगे काउंटर पर सभी कन्याओं की बायोमीट्रिक हाजिरी कराते हुए उनके चेहरे की ऑनलाइन पहचान की गई। इसके बाद परिसर में विवाह की रस्में शुरू हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया। अंत में सभी ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। मुस्लिम जोड़ाें का मौलाना ने निकाह कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिला पंचायत की प्रशासक ऊषा सिंह व बल्दीराय ब्लाॅक के प्रशासक शिवकुमार सिंह सहित अन्य ने वर-वधुओं पर पुष्पवर्षा करते हुए उन्हें सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। दोनों ने सरकार की योजना की सराहना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 64 हजार रुपये सीधे कन्याओं के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इस मौके पर पीडी अशोक कुमार सिंह, एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह, खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी, एडीओ पंचायत दयावंत सिंह, मनोज कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, आचार्य सूर्यभान पांडेय, अवधेश दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिए गए ये सामान
विवाह के बाद नवदंपतियों को गृहस्थी शुरू करने के लिए गद्दा, ट्रॉली बैग, कंबल, छत का पंखा, पानी का थर्मस, बर्तन सेट, तकिया, चादर, कढ़ाई, वर-वधू के वस्त्र व पांच किलो लड्डू सहित अन्य आवश्यक सामग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed