{"_id":"5cdaffc7bdec2207334c371f","slug":"201557856199-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाब के बावजूद गेहूं खरीद की प्रगति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाब के बावजूद गेहूं खरीद की प्रगति धीमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवाब के बावजूद गेहूं खरीद की प्रगति धीमी
अमेठी। प्रदेश सरकार की ओर से घोषित फसल समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू हुए 44 दिन बीत चुके हैं। बावजूद इसके लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 27.95 (14393.05 मीट्रिक टन) प्रतिशत गेहूं ही खरीदा जा सका है।
अफसरों के दवाब व कार्रवाई के बावजूद गेहूं खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। गेहूं खरीद में इस बार विपणन के बजाए कर्मचारी कल्याण निगम के दो क्रय केंद्र आगे हैं।
फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत शासन के निर्देश पर जिले में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए इस वर्ष कुल छह एजेंसियों की ओर से 53 क्रय केंद्र खोले गए हैं। बावजूद इसके जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार बहुत धीमी है।
विज्ञापन
सभी क्रय केंद्रों ने मिलकर निर्धारित 51,500 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 44 दिन में मात्र 14393.05 एमटी गेहूं ही खरीदा है। खरीद का यह आंकड़ा लक्ष्य के सापेक्ष 27.95 प्रतिशत है।
गेहूं व धान की खरीद में बीते कई वर्षों से सबसे आगे रहने वाली विपणन शाखा इस वर्ष अब तक खरीद आंकड़ों में नंबर दो पर खिसक गई है। खरीद की नोडल एजेंसी विपणन शाखा की ओर से जारी आंकड़ों को आधार मानें तो पीसीएफ ने 21,500 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 5582.19 एमटी तो भारतीय खाद्य निगम ने 3,000 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 561.30 एमटी गेहूं की खरीद की है।
विपणन शाखा ने 18,000 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 5871.56 एमटी खरीद ही की है। इस तरह कर्मचारी कल्याण निगम ने 4000 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 1436 एमटी गेहूं खरीदा है।
यूपी एग्रो ने 4000 एमटी के सापेक्ष 632 एमटी और यूपीएसएस ने एक हजार एमटी के सापेक्ष 310 एमटी गेहूं खरीदा है। अफसरों के दवाब व कार्रवाई के बावजूद अब तक 27.95 फीसदी खरीद होने से शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जाना असंभव प्रतीत हो रहा है।
डिप्टी आरएमओ भीमाचंद गौतम ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर खरीद चल रही है। केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य पूरा करने के लिए किसानों से संपर्क करने के साथ ही निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। डेडलाइन समाप्त होने से पहले निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।