{"_id":"59b2e2b54f1c1be17f8b5220","slug":"201504895669-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
- दो दिन पूर्व छप्पर फूंकने के बाद हुई थी तोड़फोड़
- क्षेत्राधिकारी लंभुआ ने शुरू की जांच
- रामगढ़ मिश्रान गांव से जुड़ा मामला
लंभुआ (सुल्तानपुर)। दो दिन पूर्व रामगढ़ मिश्रान गांव में दलित का छप्पर फूंक हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी लंभुआ ने शुरू कर दी है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ मिश्रान गांव निवासी दलित श्रीनाथ की पत्नी शीला का छप्पर का गांव के ही पूर्व प्रधान विश्वनाथ यादव समेत चार लोगों ने फूंक दिया था। आरोप है कि छप्पर फूंकने के बाद आरोपियों ने तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने शीला की तहरीर पर मल्ले सिंह, कल्लू सिंह, पूर्व प्रधान विश्वनाथ यादव, राम चंद्र पर आगजनी, दीवार गिराने और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था। छप्पर फूंकने और तोड़फोड़ किए जाने की जांच सीओ लंभुआ मनोज कुमार उत्तम ने शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।