{"_id":"6ada5a0b87376a765f0073e7","slug":"three-colleges-won-the-district-championship-trophy-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-167818-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन कॉलेजों ने जीतीं जनपदीय चैंपियनशिप ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन कॉलेजों ने जीतीं जनपदीय चैंपियनशिप ट्रॉफी
Fri, 23 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह के विजेता खिलाड़ी। स्रोत- शिक्षा विभाग
अखंडनगर। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में आयोजित 76वें जनपदीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स चैंपियनशिप हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर ने जीती। संस्कृत ओवरऑल चैंपियनशिप में मेजबान श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान और ओवरऑल गेम चैंपियनशिप में एमजीएस इंटर कॉलेज सुल्तानपुर ने पहला स्थान हासिल किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम कादीपुर विनीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रतियोगिता में जिले के 28 विद्यालयों के 540 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो और रिले रेस सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाया। खेल सचिव कुमार दिलीप सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिताओं का संचालन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह, सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ के प्रधानाचार्य डॉ. गुलाब सिंह और शास्त्री इंटर कॉलेज उमरी के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
दौड़ में शिव, सिमरन और मोहित ने मारी बाजी
सीनियर बालक वर्ग 800 में मीटर शिव कुमार निषाद और बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग में वरुण और बालिका वर्ग में छाया अग्रहरि ने पहला स्थान हासिल किया। सब-जूनियर बालक वर्ग में मोहित यादव और बालिका वर्ग में प्रियांशी विजेता बनीं। अंडर-19 बालक वर्ग में अनूप यादव, अंडर-17 में वरुण और अंडर-14 में मोहित यादव प्रथम रहे। बालिका वर्ग में अंडर-19 की अनुश्री मिश्रा, अंडर-17 की छाया अग्रहरि और अंडर-14 की आराध्या यादव ने बाजी मारी।