{"_id":"5955218f4f1c1b92378b47a9","slug":"201498751375-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पंचायत
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान समस्याओं को लेकर
भाकियू ने लगाई पंचायत
क्रासर-
कटकाखानपुर में पंचायत लगाकर दिया ज्ञापन
फोटो संख्या-2
अमर उजाला ब्यूरो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। किसान समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कटकाखानपुर बाजार में पंचायत लगाई। बदहाल बिजली व्यवस्था, बकाया गन्ना भुगतान समेत अन्य लंबित मामले पंचायत में प्रमुखता से उठाए गए। पंचायत के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
बृहस्पतिवार को भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कटकाखानपुर बाजार में पंचायत लगाई। पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा रही है। किसानों को बकाया गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस तरह की कई अन्य समस्याओं से भी किसान जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार जितेंद्र गौतम को भाकियू नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। किसान पंचायत में संगठन के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष नसीम अहमद, कुशल तिवारी , मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह, अर्जुन पांडेय, राम विशाल मौर्य, इबरार अहमद, बाबूराम, जुबेर अहमद, सियाराम प्रजापति, दुर्गा यादव, पवन समेत अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इंद्रसेन बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर इंद्रसेन सिंह व सचिव पद पर शीतला प्रसाद श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। एकमात्र सचिव पद के लिए चुनाव कराना पड़ा। बाकी सभी पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन
वरिष्ठ चुनाव कमेटी के अध्यक्ष राजमणि दूबे के मुताबिक अध्यक्ष पर पर इंद्रसेन सिंह, उपाध्यक्ष पद पर उमेश चंद्र तिवारी, सचिव पद पर दृगपाल गिरी व शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, सह सचिव पद पर अशोक कुमार, वरिष्ठ सदस्य पद पर शहाबुद्दीन खां और सुरेश चंद्र प्रजापति ने पर्चा दाखिल किया था। जांच में सभी प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया। सचिव पद को छोड़ सभी पर एकमात्र पर्चे दाखिल हुए थे। समय सीमा बीत जाने के बाद सचिव पद पर दोनों में किसी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। सचिव पद पर बृहस्पतिवार को मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। 94 सदस्यों वाले स्थानीय बार एसोसिएशन में कुल 89 अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। मतगणना में 53 मत शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को मिले जबकि 32 मत दृगपाल गिरी को प्राप्त हुए। जांच में चार मत अवैध पाए गए। निर्वाचन प्रक्रिया खत्म होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों का आभार जताया।