{"_id":"602419f78ebc3ee9504fa7a8","slug":"20-502-muster-rolls-released-for-housing-construction-sultanpur-news-lko5642038102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण के लिए 20,502 मस्टर रोल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण के लिए 20,502 मस्टर रोल जारी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मनरेगा से 20,502 मस्टररोल जारी कर दिए गए हैं। शेष आवासों के निर्माण के लिए मस्टररोल जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मस्टररोल जारी होने से मनरेगा जॉब कार्डधारकों को रोजगार मिल सकेगा।
शासन ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से आवासों के निर्माण में मनरेगा के जॉब कार्डधारकों को रोजगार देने का निर्देश दिया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा जॉब कार्डधारकों को 100 दिन का रोजगार दिए जाने का निर्देश है। शासन के निर्देश को देखते हुए इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 24,770 व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 722 आवासों के निर्माण में मनरेगा के जॉब कार्डधारकों को रोजगार देने की कवायद चल रही है।
पीएम व सीएम आवास योजना के आवासों के निर्माण के लिए 25,492 मस्टर रोलजारी किया जाना है। पीएम व सीएम आवास के लक्ष्य के सापेक्ष 20,502 मस्टररोल जॉब कार्डधारकों के जारी किए जा चुके हैं। उपायुक्त मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक शेष करीब 3900 में से दो हजार जॉब कार्डधारकों को पहले ही सौ दिन का काम मिल चुका है।
विज्ञापन
इसमें बच रहे 1900 आवासों के निर्माण के मस्टररोल जारी करवाने का निर्देश ब्लॉकों को दिया गया है। बताया कि जॉब कार्डधारकों को सौ दिन का रोजगार देने की कोशिश चल रही है। (संवाद)