फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ₹2.10 lakh looted from a BC Sakhi at gunpoint in broad daylight in Sultanpur.

UP : सुल्तानपुर में बीसी सखी से दिनदहाड़े असलहे के बल पर 2.10 लाख की लूट, स्कूटी रोककर पर्स छीना

Sat, 25 Jul 2026 10:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 25 Jul 2026 10:42 PM IST
सार

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लहौटा मोड़ के पास बदमाशों ने उन्हें रोककर पर्स छीन लिया, जिसमें 2.10 लाख रुपये थे। वारदात के बाद बदमाश भाग गए। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
₹2.10 lakh looted from a BC Sakhi at gunpoint in broad daylight in Sultanpur.
पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के सेमरी बाजार स्थित टांडा-बांदा हाईवे पर शनिवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की बीसी सखी मनीषा निषाद से असलहे के बल पर 2.10 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

विज्ञापन


बाहरपुर निवासी मनीषा की सेमरी बाजार में बैंक की फ्रेंचाइजी है। वह सुबह करीब 11 बजे स्कूटी से घर से फ्रेंचाइजी जा रही थीं। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लहौटा मोड़ के पास बदमाशों ने उन्हें रोककर पर्स छीन लिया, जिसमें 2.10 लाख रुपये थे। वारदात के बाद बदमाश भाग गए। जयसिंहपुर पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर, पीएनबी के साथ होगा एमओयू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जिलों में बनेंगे सड़क, पुल व फ्लाईओवर, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 8000 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कराई, लेकिन देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed