फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Roads, bridges, and flyovers to be built in the districts.

UP: जिलों में बनेंगे सड़क, पुल व फ्लाईओवर, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 8000 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

Sat, 25 Jul 2026 09:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 25 Jul 2026 09:42 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी विभाग ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 8000 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर कर ली है। औपचारिकताएं पूरी होते ही 3500 करोड़ रुपये की पहली किस्त  जारी की जाएगी।

विज्ञापन
UP: Roads, bridges, and flyovers to be built in the districts.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और यातायात तंत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने बुनियादी ढांचे के कायाकल्प के लिए कुल 8000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस योजना के धरातल पर उतरने से विभिन्न जिलों में सड़क, पुल और फ्लाईओवर का जाल बिछेगा। इससे आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक इस कार्य की गति और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए चरणबद्ध तरीके से फंड जारी किया जाएगा। योजना की पहली किस्त के रूप में 3500 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। यह राशि आवश्यक प्रशासनिक और टेंडर संबंधी औपचारिकताएं पूरी होते ही विभाग को जारी कर दी जाएगी ताकि निर्माण कार्यों में कोई विलंब न हो। स्वीकृत परियोजनाओं में राज्य के यातायात बुनियादी ढांचे का चौमुखी विकास शामिल है। इसके तहत प्रमुख राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नए संपर्क मार्गों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। नदियों और नहरों पर नए पुलों के निर्माण के साथ-साथ जर्जर पुलों का जीर्णोद्धार होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर, पीएनबी के साथ होगा एमओयू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षामंत्री का इस्तीफा युवाओं की जीत, बोले- नहीं चली सरकार की मनमर्जी, टॉफियां बांटी, मिठाई खिलाई


शहरों में जाम से मिलेगी निजात
प्रमुख शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने और भीड़भाड़ वाले चौराहों को सुगम बनाने के लिए नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। पहली किस्त जारी होते ही ग्राउंड लेवल पर काम शुरू कर दिया जाएगा। परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कड़े मानक तय किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए एक विशेष निगरानी तंत्र बनेगा जिससे तय समय सीमा में जनता को इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed