{"_id":"577549ed4f1c1b454879b359","slug":"198-trainee-took-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"198 प्रशिक्षु आरक्षियों को शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
198 प्रशिक्षु आरक्षियों को शपथ दिलाई
Amarujala Bureau
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्दी आपकी पहचान है और कर्तव्य लोगों की जान-माल की सुरक्षा करना। उसके लिए लोगों के बीच आपको पहुंच बनानी होगी तभी लोग आप पर भरोसा करेंगे। ये बातें जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहीं। वे बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल 198 प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में पिछले छह माह से विभिन्न जिलों से आए 201 प्रशिक्षु आरक्षियों की ट्रेनिंग चल रही थी। प्रशिक्षण के दौरान एक ने लेखपाल पद पर जॉइन कर लिया था, जबकि दो प्रशिक्षु परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे पुलिस लाइंस में पासिंग आउट परेड हुई। परेड में कुल 198 प्रशिक्षु शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण डीएम व एसपी पवन कुमार ने किया। सलामी के बाद पुलिस अधीक्षक ने सामूहिक तौर पर सभी 198 प्रशिक्षु आरक्षियों को शपथ दिलाई। एसपी ने कार्यक्रम के संचालन के लिए अनिल द्धिवेदी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, एएसपी विनय कुमार सिंह, सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह, सीओ लंभुआ मुकेश मिश्र, सीओ कादीपुर राम औतार कर्णवाल, सीओ जयसिंहपुर धर्मेंद्र सचान, आरआई राम प्रकाश मौजूद रहे।