{"_id":"5a9d828b4f1c1b512f8b5856","slug":"191520272011-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के ताला गांव में जल्द शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के ताला गांव में जल्द शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमेठी के ताला गांव में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय
अमेठी। जिले में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होगा। डीएम के निर्देश पर अप्रैल माह में केंद्रीय विद्यालय का नया सत्र अस्थायी भवन में संचालित कराने को लेकर कवायद चल रही है। रविवार को केंद्रीय विद्यालय इलाहाबाद के प्राचार्य ने ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि के साथ केंद्रीय विद्यालय की प्रस्तावित भूमि और अस्थायी भवन का निरीक्षण किया। केंद्रीय विद्यालय के संचालन से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इसके साथ ही आसपास के लोग छोटे रोजगार भी कर सकेंगे।
अमेठी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की कवायद काफी दिनों से चल रही है। तहसील अमेठी की ग्राम पंचायत ताला स्थित गाटा संख्या 505 रकबा 4.311 हेक्टेयर भूमि भीटा के नाम दर्ज है। यह भूमि निरीक्षण में उपयुक्त पाए जाने पर ग्राम सभा की ओर से केंद्रीय विद्यालय के लिए 3.240 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने रविवार को ताला के ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि घनश्याम चौरसिया और इलाहाबाद केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य केपी यादव के साथ बैठक कर विद्यालय की भूमि आदि के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने प्राचार्य से केंद्रीय विद्यालय का नया सत्र जल्द शुरू कराए जाने की बात कही। डीएम के निर्देश पर रविवार को प्राचार्य केपी यादव ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम चौरसिया के साथ ताला स्थित प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय विद्यालय का नया सत्र संचालित कराए जाने को लेकर अमेठी और मुंशीगंज में स्थित कई सरकारी व गैर सरकारी भवनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय के संबंध में उप जिलाधिकारी अमेठी को पत्र भेजकर प्रस्तावित भूमि ताला भीटा पर स्थित पेड़ों का मूल्यांकन कराए जाने और प्राचार्य की ओर से मुंशीगंज में केंद्रीय विद्यालय के लिए चिह्नित अस्थाई भवन का निरीक्षण कर भवन की सफाई करवाने आदि का निर्देश दिया है। एसडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी का पत्र मिला है। संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।